आगरा। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना आगरा आये। आगरा आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने आगरा की पेयजल समस्या को सबसे बड़ी समस्या बताया। साथ ही जल्द ही इस समस्या का निदान गंगा जल प्रोजेक्ट से करने की बात कही। इस प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा जो हर महीने इस योजना की मॉनिटरिंग करेंगी।
इस दौरान मंत्री सुरेश खन्ना में कई मुद्दों पर बात की। एक तरफ प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने गिनाई तो वही केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान सफलता को गिनाने में नगर विकास मंत्री कतई नहीं भूले। उनका कहना था कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को स्वच्छ बनाने के लिए जनता से भी सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नगर निगम में कर की वसूली प्राइवेट कंपनी से कराने पर विचार किया जाएगा। किसी भी सरकार की योजना अच्छी योजना को क्रियांवित किया जायेगा। साथ ही फ़ूड विभाग 2017 तक निगम के पास ही रहने की बात कही। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आगरा में बैराज बनने के सवाल पर गोलमोल जबाब दिया।