Home » एम. करुणानिधि का रहा ये लंबा राजनैतिक इतिहास, 50 साल तक रहे डीएमके अध्यक्ष

एम. करुणानिधि का रहा ये लंबा राजनैतिक इतिहास, 50 साल तक रहे डीएमके अध्यक्ष

by admin

अपनी लेखनी से तमिलनाडु की राजनीति को नया मोड़ देने वाले 94 वर्षीय डीएमके नेता एम करुणानिधि का मंगलवार को निधन हो गया। डीएमके प्रमुख लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 10 दिन पहले देर रात उनकी तबियत ख़राब होने पर चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ मंगलवार शाम 6 बजे उन्होंने अंतिम अंतिम सांस ली। डीएमके प्रमुख के निधन से उनके समर्थको में शोक की लहार दौड़ गयी है। डीएमके प्रमुख के निधन के बाद अप्रिय घटना न हो इसलिये पार्टीवकी कमान संभाल रहे डीएमके प्रमुख के पुत्र ने सभी से शांति बनाये रखने की अपील की है वही पुलिस अधिकारियो ने भी मोर्चा संभल रखा है। डीएमके प्रमुख के निधन के बाद पुरे तमिलनाडु में साथ दिन का शोक घोषित कर दिया गया है।

3 जून 1924 को जन्मे करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 10 फरवरी 1969 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह तमिलनाडु की सत्ता पर सबसे ज्यादा समय तक काबिज रहने वाले मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 6,863 दिन तक मुख्यमंत्री का पद संभाला। उन्होंने 60 साल के राजनीतिक करियर में अपनी भागीदारी वाले हर चुनाव में अपनी सीट जीतने का रिकॉर्ड बनाया। अभी तक डीएमके प्रमुख ने 13 विधानसभा चुनाव लड़े और 13 में जीत दर्ज की। भारतीय राजनीति के वो अकेले ऐसे नेता है जिन्होंने बिना हारे इतने चुनाब लाडे है।

डीएमके के संस्थापक सीएन अन्नादुरई की मौत के बाद करुणानिधि पार्टी के नेता बने। इसके बाद से साल 2011 तक वह पांच बार (1969–71, 1971–76, 1989–91, 1996–2001 और 2006–2011) राज्य के मुख्यमंत्री रहे। 27 जुलाई 2018 को करुणानिधि ने भारतीय राजनीत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। शुक्रवार को उन्होंने डीएमके अध्यक्ष के रूप में 50 साल पूरे किए। वह एेसी विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले देश के पहले राजनेता थे।

तमिल फिल्म जगत में स्क्रिप्ट राइटर के रूप में करुनानिधि ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वे द्रविड़ आंदोलन से जुड़े थे। अपने ज्ञान और भाषण देने की कला में माहिर होने की वजह से वो बहुत जल्दी एक कुशल राजनेता बन गए। करुणानिधि समाजवादी आदर्शों को बढ़ावा देने वाली ऐतिहासिक और सामाजिक कहानियां लिखने के लिए मशहूर थे।

डीएमके प्रमुख एम करुणा निधि का पार्थिव शरीर बुधवार को उनकी अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment