Home » यमुना नदी में दस वर्षीय बालक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

यमुना नदी में दस वर्षीय बालक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

by admin
Ten-year-old boy drowned in Yamuna river, family creates chaos

आगरा। फतेहाबाद क्षेत्र में बुधवार दोपहर पशु चराने गये दस वर्षीय बालक यमुना नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार मे कोहराम मच गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण गोताखोर यमुना नदी में बालक को तलाश करने में जुटे हुए थे।

Ten-year-old boy drowned in Yamuna river, family creates chaos

गांव कोटरा निवासी शैतान सिंह का लगभग दस वर्षीय बेटा जनकपाल अपने पशुओं को जंगल मे अपने साथियों के साथ चराने के लिए गया था। लगभग ढाई बजे जगतपाल अपने पशुओं को यमुना नदी में पानी पिलाने के लिए ले गया था। पानी पीते समय एक पशु यमुना नदी के दूसरी तरफ चला गया जिसे लेने के लिए जगतपाल यमुना नदी में कूद पड़ा। गहरे पानी में चले जाने के कारण नदी में डूब गया। जगतपाल के साथियों ने गांव जाकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण दौडकर यमुना नदी पर पहुंचे।और यमुना नदी में ग्रामीण गोताखोर को कूदाया गया।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र वर्मा, एसडीएम अमित काले, उपनिरीक्षक जितेन्द्र गौतम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक बालक की तलाश जारी थी।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles