Home » युवा कांग्रेस अध्यक्ष आगरा ने दिया इस्तीफ़ा, ली हार की जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आगरा ने दिया इस्तीफ़ा, ली हार की जिम्मेदारी

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की शर्मनाक हार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने अपने कंधों पर हार की जिम्मेदारी लेने के साथ ही यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की और हाई कमान को इस्तीफा भेज दिया था जिसके बाद से आगरा जिले से भी कांग्रेस नेताओं ने आगरा जिले में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेना शुरू कर दिया है।

युवा कांग्रेस आगरा के जिला अध्यक्ष नदीम नूर ने जिले की दोनों लोकसभा सीट और उत्तर विधानसभा सीट के उप चुनाव में हुई शर्मनाक हार और खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदारी ली और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नदीम नूर ने रास्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उ प्र (पश्चिम) ओमवीर यादव को इस्तीफा भेज दिया है।

जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नदीम नूर ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं नदीम नूर आगरा में हुई शर्मनाक हार की जिम्मेदारी ले रहा हूं। जिले की दोनो लोकसभा सीट और उत्तर सीट पर हुए उप चुनाव में युवा वोटरों और आम मतदाताओं के बीच अपनी बात नही रख पाए जिससे प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान नही हो पाया और हार का सामना करना पड़ा। मैं अब कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करूंगा।

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर का कहना है कि जिले के नेतृत्व को इस हार को स्वीकार करना चाहिए। अब संगठन को बूथ स्तर से दुरुस्त करने की जरूरत है जिस पर वास्तविक रूप से काम किया जाना चाहिए। जिले की तीनों सीट पर हम अपने प्रत्याशियों की जमानत नही बचा सके। इसलिए में अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।

Related Articles

Leave a Comment