Home » शौच को गयी महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

शौच को गयी महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

by admin

आगरा। ईट भट्टे पर काम करने वाली एक श्रमिक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के मजदूर इकट्ठे हुए जिसके बाद डर से आरोपी भाग खड़े हुए। इस मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।

आगरा जनपद के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव सूखाताल के पास ईट भट्टे पर पथाई का काम करने वाली मजदूर महिला का आरोप है कि शनिवार देर शाम को वह पास के खेत में अकेली शौच के लिए गयी तभी आरोपी युवक छोटू निवासी सूखाताल ने उसे दबोचकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूरों को आता देख आरोपी युवक मजदूर महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच कर हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Related Articles