Home » शिवरात्रि पर श्री बांकेबिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने किया यमुना महाआरती का आयोजन

शिवरात्रि पर श्री बांकेबिहारी वेलफेयर सोसाइटी ने किया यमुना महाआरती का आयोजन

by admin

आगरा। शिव रात्रि के पावन पर्व पर देर शाम यमुना गंगा के संगम स्थल कैलाश मंदिर घाट पर श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी द्वारा यमुना मैया की महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में शिव भक्तों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और यमुना मैया की आरती करते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा जल से यमुना निर्मल बनी रहे इसकी प्रार्थना की। यमुना मैया की आरती के दौरान बम बम भोले के जयकारों से यमुना और गंगा के संगम स्थल कैलाश मंदिर का यमुना घाट गूंजता रहा।

यमुना मैया की आरती से पहले श्री बांके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के सदस्य द्वारा कैलाश मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और उसके बाद सभी श्रद्धालु यमुना-गंगा संगम स्थल पहुँचे, जहाँ सभी ने मिलकर यमुना मैया की आरती की। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि और सोसायटी के संस्थापक डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आगरा आ रहे हैं तो यमुना में गंगाजल छोड़ा गया है। इसी तरह से यमुना में निरंतर गंगाजल छोड़ा जाए, तो यमुना हमेशा ही निर्मल और स्वच्छ बनी रहे।

इस दौरान अतुल तिवारी, किशोर गुप्ता, राकेश लोधी, डॉ ईशु शर्मा, संतोष गहलोत, सुशील, डॉ यादवेंद्र शर्मा, मनीष शर्मा, केशव, रश्मि भारती, नकुल, अमन सारस्वत विकास, अंकित सिंह, भूपेन्द्र मौजूद रहे।

Related Articles