Home » अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यमुना ब्रिज और कुबेरपुर माल गोदाम, आगरा रेल मंडल ने योजना की तैयार

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यमुना ब्रिज और कुबेरपुर माल गोदाम, आगरा रेल मंडल ने योजना की तैयार

by admin
Yamuna Bridge and Kuberpur goods warehouse will be equipped with state-of-the-art facilities

Agra. यमुना ब्रिज और कुबेरपुर माल गोदाम पर बढ़ेगी सुविधाएं। अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस। आगरा रेल मंडल ने योजना की तैयार।

मालगाड़ी रेलवे विभाग की आय का बड़ा स्रोत है। मालगाड़ी को रेलवे की आय का आर्थिक रीढ़ की हड्डी भी कहा जा सकता है। मालगाड़ी से देशभर में भारी मात्रा में माल का आदान-प्रदान होता है, जिससे एक मोटा राजस्व रेलवे को प्राप्त होता है।

मालगाड़ी से रेलवे की आय का स्रोत और अधिक बड़े इसके लिए आगरा रेल मंडल ने भी का वायदे करना शुरू कर दिया है। इसके लिए आगरा रेल मंडल की ओर से एक योजना तैयार की गई है।

इस योजना के माध्यम से आगरा रेल मंडल के अधीन यमुना ब्रिज और कुबेरपुर माल गोदाम को कई सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाई गई है, जिसे आगरा रेल मंडल अमलीजामा पहनाने में जुटा हुआ है।

गुड्स शेड रिडेवलपमेंट पॉलिसी के तहत होगा कायाकल्प

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से गुड्स शेड रिडेवलपमेंट पॉलिसी लागू की गई है। इस योजना के तहत आगरा रेल मंडल यमुना ब्रिज स्थित मालगोदाम और कुबेरपुर स्थित मालगोदाम को विकसित करने और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना है।

इस पॉलिसी के तहत निजी भागीदारी से माल गोदाम को विकसित किया जाएगा जिससे वहां अत्यधिक सुविधाएं हो और लोग अपना सामान और माल मालगाड़ी से मंगाए।

यह सुविधाएं होंगी विकसित
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि निजी भागीदारी बढ़ाने को लेकर रेलवे की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा, जो लोग गुड्स शेड रिडेवलपमेंट पॉलिसी के अंतर्गत पैसा इन्वेस्ट करना चाहते हैं।

वह माल गोदामों पर कवरशेड बना सकते हैं। कोल्ड स्टोरेज बना सकते हैं। अत्याधुनिक क्रेन लगा सकते हैं और कई अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं, जिन पर लोग अपना पैसा लगाकर रेलवे में निजी भागीदारी को बढ़ा सकते हैं।

इस योजना के लिए जल्द होगा टेंडर

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना को लेकर जल्द ही टेंडर किए जाएंगे जिससे रेलवे बोर्ड की इस योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाकर आगरा रेल मंडल के माल गोदामों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा सके।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment