Home » बाल यौन शोषण रोकने के लिए आगे आया वर्ल्ड विज़न, बाल श्रम के ख़िलाफ़ भी चलेगा अभियान

बाल यौन शोषण रोकने के लिए आगे आया वर्ल्ड विज़न, बाल श्रम के ख़िलाफ़ भी चलेगा अभियान

by pawan sharma

आगरा। बाल यौन शोषण को रोकने के लिए वर्ल्ड विजन NGO की ओर से पूरे देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार से इस अभियान की आगरा जिले में भी शुरुआत हो गयी। जिले में इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए वर्ल्ड विजन NGO की ओर से सोशल फोरम का गठन किया गया है। जिसमें शहर की सभी एनजीओ को शामिल किया गया है जो समाज हित में कार्य कर रही हैं।

बुधवार को वर्ल्ड विजन NGO की ओर से आगरा सोशल प्लेटफार्म के बैनर तले बाल यौन शोषण को रोकने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रुप में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रतिमा तिवारी और सीओ लोहामंडी चमन सिंह छावड़ा पहुंचे थे। इस वर्कशॉप का शुभारंभ दोनों मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके किया। जिसके बाद बाल यौन शोषण को कैसे रोका जाए और इसके प्रति बच्चों को कैसे जागरूक किया जाए इसको लेकर मुख्य अतिथियों और एनजीओ के सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे।

असिस्टेंट लेबर कमिश्नर प्रतिमा तिवारी का कहना था कि जैसे बालश्रम समाज के लिए अभिशाप है वैसे ही बाल यौन शोषण है। वर्ल्ड विज़न की टीम लीडर रीता मेसी ने बताया कि वर्ल्ड विजन संस्था देश के सभी जिलों में योन शोषण को लेकर विशेष अभियान चला रही है। इसी अभियान के माध्यम से छात्र छात्राओं को यौन शोषण के प्रति जागरूक बनाया जा रहा है, साथ ही इससे संबंधित जानकारियां उपलब्ध करा उन्हें सशक्त किया जा रहा है। ताकि इस तरह की घटनाएं होने पर वह उसे समझ सके और उसके खिलाफ आवाज उठा सकें। जिले में इस अभियान की शुरुआत सोशल फोरम के गठन कर की गई है।

चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर रितु सिंह का कहना था कि इस अभियान के तहत शहर भर के तमाम स्कूलों में बाल यौन शोषण को लेकर वर्कशॉप की जायेगी जिससे बच्चों को बाल यौन शोषण की जानकारी उपलब्ध हो सके।

उत्तत प्रदेश ग्रामीण श्रमिक संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा का कहना था कि अगर सभी NGO के लोग बाल यौन शोषण पर काम करना शुरु कर दिया जाए तो बाल यौन शोषण को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

फिलहाल जिले में वर्ल्ड विज़न ने इस अभियान की शुरुआत कर दी है देखना होगा कि इस प्रयास से बाल शोषण कितना काम होता है।

Related Articles

Leave a Comment