
आगरा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तहसील एत्मादपुर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें तहसील एत्मादपुर के तमाम विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे। खंदोली व एत्मादपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल हुई। अन्य क्षेत्रों से भी महिलाएं आईं। सभी महिलाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
पुलिस अधिकारी अतुल सोनकर द्वारा महिला सुरक्षा 100 ङायल व 1090 की महिला सहायता केन्द्र की जानकारी भी दी गई। कई महिलाओं द्वारा अपनी समस्याओं को भी बताया। उनकी समस्याओं को सुन अधिकारियों ने सहायता का आश्वासन दिया।
सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी एत्मादपुर रजनीश मिश्रा ने कहा कि जहाँ महिलाओं की पूजा होती है वहाँ स्वयं भगवान निवास करते हैं। जिस देश में महिलाओं को बराबर सम्मान व अधिकार देने की बात की जाती है उस देश की तरक्की को कोई नही रोक सकता।
कार्यक्रम का संचालन नायब तहसीलदार गजेंद्र पल सिंह ने किया। इसी के साथ तहसीलदार एत्मादपुर ने भी महिला उत्थान की कई बातों पर अपने विचार व्यक्त किये।
एत्मापुर से पवन शर्मा की रिपोर्ट
Be the first to comment