Home » सड़क पर दौड़ती महिला, पीछे पीछे लोग, ऐसा क्या हुआ

सड़क पर दौड़ती महिला, पीछे पीछे लोग, ऐसा क्या हुआ

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो 4 मिनट 45 सेकंड का है। इस वीडियो में एक महिला सड़क पर भागते हुए आगे आगे दौड़ रही है तो पीछे कुछ युवक उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो न्यू आगरा थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके का बताया जा रहा है। लोग बताते हैं कि यह महिला अपने ससुरालीजनों से नाराज थी और नाराज होकर घर छोड़कर कहीं जा रही थी। जिसको लेकर ससुरालीजनों को भनक लग गई और उस महिला को रोकने के लिए ससुरालीजन भी पीछे पीछे लग गए। हालांकि बातों में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है ।

मगर 4 मिनट 45 सेकंड की वीडियो में सड़क पर हाई प्रोफाइल ड्रामा भी दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Comment