Home » पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में महिलाओं ने किया world women day celebrate

पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में महिलाओं ने किया world women day celebrate

by admin

आगरा। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर पारस पर्ल्स अपार्टमेंट में भी विश्व महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार के सभी पुरुषों ने महिलाओं को खुशी व सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की संयोजक दीपिका जैन थी। अपार्टमेंट की सभी महिलाओं ने केक काटकर विश्व महिला दिवस की एक दूसरे को बधाई दी। आयोजक दीपिका जैन, ऋतु बंसल ने सभी महिलाओं का पट्टिका पहना कर उन्हें अभिनंदित किया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने विश्व महिला दिवस और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर महिलाएं खुलकर बोली और अपने विचार रखते हुए कहा कि देश में नीति निर्धारण, खेलकूद और राजनैतिक क्षेत्र महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है।

विश्व महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए दीपिका व शिखा जैन का कहना था कि पहले की अपेक्षा महिलाओं के प्रति भेदभाव कम हुआ है। सरकार की शक्ति और जन जागरूकता के कारण लिंग भेदभाव में भी कमी आई है। आज महिलाओं ने अपने बल पर पुरुषों के समान सम्मान प्राप्त किया है। लेकिन अभी भी समाज में कुछ रूढ़िवादी सोच व्याप्त है जिसके प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। उनका कहना था कि जब ईश्वर ने ही महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं किया तो फिर समाज में ऐसा क्यों होता है।

इस अवसर पर कोरोना वायरस को लेकर भी महिलाओं ने अपनी चिंता व्यक्त की और सभी से आग्रह किया कि इस वायरस की गंभीरता को लेते हुए भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में जाने से बचें और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो एडवाइजरी जारी की है उसका 100% पालन करें तभी हम कोरोना वायरस से बच सकते हैं।

इस अवसर पर शिखा जैन, कल्पना गोयल, सारिका शर्मा, कमलेश यादव, शिप्रा शर्मा, सुधा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंजू सैनी, सलोनी जैन, लक्ष्मी गुप्ता, दीपिका लूथरा, सुनीता शर्मा, शशिबाला अग्रवाल मौजूद रही।

Related Articles