339
आगरा। नाली के विवाद को लेकर महिलाओं में आपस में हुई मारपीट और पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाएं आपस में झगड़ रही हैं। बताया जाता है इस के बाद आस पड़ोस की कई महिलाओं ने मिलकर एक महिला को जमकर पीटा है जिसमें एक महिला चोटिल हो गई।
मामला थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार का बताया जा रहा है। महिलाओं में हुई मारपीट के बाद जो महिला चोटिल हुई उसके परिवारीजनों ने थाना एत्माद्दौला में पुलिस से शिकायत की। पीड़ित अरुण शर्मा ने बताया कि आज पड़ोस की कई महिलाओं ने मिलकर उनकी माता और उनके सभी भाइयों के साथ मारपीट की है जिसमें वह खुद भी घायल हो गया।
बहरहाल पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस वायरल हुए वीडियो और घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।