Home » महिला पार्षद ने सफ़ाई कर्मचारियों को बांधी राखी, बदले में लिया ये अनोखा वचन

महिला पार्षद ने सफ़ाई कर्मचारियों को बांधी राखी, बदले में लिया ये अनोखा वचन

by admin

आगरा। कोरोना संकट काल में कोरोना योद्धा बनकर शहर की सफाई व्यस्था को दुरुस्त करने में जुटे सफाई कर्मचारियों व निगम अधिकारियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वार्ड 75 आवास विकास की पार्षद सुषमा जैन ने रक्षासूत्र बांधे। महिला पार्षद ने रक्षाबंधन पर्व की परंपरा निभाते हुए पहले सभी के रोली से तिलक किया और उसके बाद उनकी कलाई पर राखी बांधी और नेक के रूप में वार्ड 75 को स्वच्छ, सुंदर और साफ रखने का वचन लिया।

कोरोना के संकट काल मे जब हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा के लिए सोच रहा है, ऐसे में वार्ड 75 की पार्षद सुषमा जैन ने कोरोना काल मे कोरोना योद्धा बनकर सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने वाले सफाई कर्मचारियों और निगम अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। पार्षद सुबह सेक्टर नौ स्थित निगम कार्यालय पर पहुँच गयी। यहाँ पर एकत्रित सभी सफाई कर्मचारियों व निगम अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर महिला पार्षद ने शगुन के बदले सफाई कर्मचारियों व निगम अधिकारियों से वार्ड 75 को स्वच्छ, सुंदर व साफ रखने का वचन लिया साथ ही उन्हें संकल्प भी दिलाया।

इस अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र में पूरी इमानदारी और लगन से सफाई कार्य करेंगे जिससे क्षेत्र में सफाई कार्य से अलग पहचान बन सके।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता महक शर्मा, भाजपा के सेक्टर संयोजक अंशू भटनागर, निगम सुपरवाइजर अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles