Home » महिला की अश्लील वीडियो सोशल साइट पर वायरल, हड़कंप

महिला की अश्लील वीडियो सोशल साइट पर वायरल, हड़कंप

by pawan sharma

आगरा। कैमरे के सामने दिखने वाली इस पीड़िता को को देखिए।

ताजगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली यह पीड़िता किसी और से नहीं बल्कि अपने ही पति से दुखी है।

मसला बड़ा गंभीर है। दरअसल इस पीड़िता का विवाह 8 साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ।

पीड़िता पर ढाई साल की एक बच्ची भी है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने जूस में विषाक्त पदार्थ का सेवन करा दिया और उसके बाद में पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर परिवार, दोस्त और समाज के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया।

1 मिनट 59 सेकंड की यह वीडियो आगरा शहर में तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें पीड़िता नग्न अवस्था और बेहोशी की अवस्था में दिखाई दे रही है।

पीड़िता ने पति के खिलाफ थाना ताजगंज पुलिस को अश्लील वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल करने के साथ-साथ गंभीर आरोप उनकी तहरीर दी है।

जिसमें सीओ सदर विकास जयसवाल के नेतृत्व में थाना ताजगंज पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की तहरीर पर थाना ताजगंज पुलिस को सीओ सदर विकास जायसवाल ने निर्देश दिए हैं।

इस मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है। और माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी पति के खिलाफ पुलिस प्रभावी कार्यवाही कर सकती है।

Related Articles

Leave a Comment