Home आगरा संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

by admin

आगरा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने यमुना नदी में आत्महत्या को छलांग लगा दी। सूचना पर फिरोजाबाद एवं बाह पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मगर शाम तक महिला को बरामद नहीं किया जा सका।

जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी विनोद यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी गांव गढ़ी ढूंढपुरा थाना नसीरपुर जनपद फिरोजाबाद ने घर से निकल कर आगरा और फिरोजाबाद के मध्य सीमा यमुना नदी पर बने नौरंगी घाट पुल के बीच से संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी में छलांग लगा दी। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फिरोजाबाद के नसीरपुर एवं आगरा के बाह पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

पुल पर महिला की चप्पल, मोबाइल सहित 80 रुपए रखे हुए मिले। जिसकी पहचान परिजनों ने की। वहीं पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर यमुना नदी में महिला को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मगर देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में महिला का कोई अता पता नहीं चल सका। महिला के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं सका है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर महिला को खोजने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: