Home » सर्दी का कहर, बर्फीली हवाएं चलने से बढ़ी गलन, शहर में जगह-जगह जले अलाव

सर्दी का कहर, बर्फीली हवाएं चलने से बढ़ी गलन, शहर में जगह-जगह जले अलाव

by admin
Winter havoc, melting due to icy winds, bonfires lit in the city

आगरा। मौसम विभाग ने आज शनिवार से तापमान में भारी गिरावट के आसार बताए थे। वह स्थिति एक दिन पहले महसूस की गई। दिन के तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम होकर 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज़ किया गया है। वही पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रहीं है। इनकी रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। सर्द हवाओं का असर आगरा शहर में भी देखा गया। तेज सर्द हवाओं से गर्म कपड़े भी बचाव नहीं कर पाए। धूप निकली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते धूप का असर कम रहा। घर, दफ्तरों एवं बंद स्थानों पर गलन की अधिकता से लोग दुबके रहे। वहीं बाहर निकलने वालों को शीत लहर का आभास हुआ।

Winter havoc, melting due to icy winds, bonfires lit in the city

ताजनगरी में सर्दी का प्रकोप अब शुरू हो गया है। बर्फीली हवा चलने से लोगों की कंपकंपी छूट रही है तो वहीं गलन के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बचे। सीजन के पहले सबसे ठंडे दिन शहर में कई स्थानों पर अलाव जलते दिखाई दिए। फुटपाथ पर असहाय लोगों का हाल खराब है। क्योंकि उन्हें खुले में सर्दी का मुकाबला करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से सर्दी से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक तेरा हाल 21 दिसंबर तक इसी तरह सर्दी का सितम जारी रहेगा और बर्फीली हवाई परेशान करती रहेंगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में सांस से जुड़े मरीजों को सुबह और शाम वॉक करने से बचना होगा।

Related Articles