Home » पति और वो के चक्कर में पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

पति और वो के चक्कर में पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश

by admin

फतेहाबाद। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव जगराजपुर में एक विवाहिता ने अपनी सौतन के आने से नाराज होकर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। इस घटना से अफरा तफरी मच गयी। महिला को बचाने की कोशिश में महिला का शरीर काफी जल गया जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ उसका उपचार जारी है। महिला जिंदगी और मौत से लड़ रही है। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और घटना की पूरी जानकारी ली।

पीड़ित परिवार ने बताया कि फतेहाबाद के सॉकुरी निवासी बेबी पुत्री शिवदयाल की शादी आठ वर्ष पूर्व करीब थाना फतेहाबाद के गांव जगराजपुर निवासी राजवीर उर्फ राजू पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। जो वर्तमान में थाना फतेहाबाद में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। बेबी के परिजनों से बात करने पर बताया कि बेबी के कोई औलाद नहीं है। जो करीब तीन चार दिन पहले से अपने मौसी के घर आगरा गयी हुई थी। तभी बेबी को किसी के ने जानकारी दी कि उसके पति राजवीर ने दूसरी शादी कर ली है और दूसरी पत्नी को लेकर घर में रह रहा है।

पीड़ित सुबह सात बजे करीब वह अपने मौसा के साथ अपनी ससुराल पहुंच गयी और अपने मायके पक्ष को भी सूचित कर दिया। ससुराल पहुंच कर आंखो से हकीकत देख अपने पति राजू से वार्ता की लेकिन कुछ समय बहस करने के बाद वह बर्दाश्त न कर सकी और उसी वक्त बेबी ने अपने ससुराल में कमरे में जाकर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।

हालत गंभीर होने के कारण फतेहाबाद के चिकित्सकों ने बेबी को इलाज के लिए आगरा भेजा दिया है। बेबी के परिजनों का कहना था कि संतान न होने के कारण बेबी को ससुराल में ताने मिलते थे। पुलिस ने बताया किे अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment