Home » कस्बे की शोभायात्रा में क्यों उमड़ा इतना जनसैलाब

कस्बे की शोभायात्रा में क्यों उमड़ा इतना जनसैलाब

by admin

आगरा के एत्मादपुर कस्बे में जैन समाज के द्वारा भगवान महावीर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जैन समाज के सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। यात्रा का पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्ष ने स्वागत किया।

भारत एक धार्मिक देश है जहां हर रोज एक नई त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है उसी क्रम में आज एत्मादपुर कस्बे में जैन समाज के द्वारा महावीर शोभायात्रा का आयोजन किया गया यह शोभा यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई जैन मंदिर पहुंची जहां कई धार्मिक प्रोग्रामों के साथ यात्रा का समापन किया गया।

शोभायात्रा के एत्मादपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बघेल साक्षी बने। पूर्व विधायक का कहना था कि महावीर स्वामी ने संसार को शांति और दया का पाठ पढ़ाया था जो आज तक सार्थक किया जाता है जिसके बल पर जैन समाज अपने आप में एक बड़ा वजूद रखता है।

शोभायात्रा के साथ चल रहे जैन समाज के लोग बड़े हर्ष के साथ भगवान महावीर का रथ खींच रहे थे। यही नहीं केवल जैन समाज इस शोभायात्रा का आयोजन में सम्मिलित हों बल्कि सर्व धर्म के लोगों ने इस यात्रा का स्वागत किया। यही कारण रहा कि शोभायात्रा में सैकड़ों की भीड़ रही जिसके चलते प्रशासन के इंतजामात भी काफी मजबूत दिखाई दिए।

एत्मादपुर से पवन शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment