Home » आखिर क्यों पिटे डॉक्टर साहब,देखे वीडियो

आखिर क्यों पिटे डॉक्टर साहब,देखे वीडियो

by pawan sharma

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के खेड़ाराठौर के रहने वाले कमलेश के 11 वर्षीय बेटा प्रतीक की अचानक तबियत खराब हो गई।
बाह थाना क्षेत्र के केनरा बैंक के पास डॉक्टर प्रदीप गर्ग के अस्पताल में कमलेश ने अपना बच्चा भर्ती करा दिया।
11 वर्षीय प्रतीक के पिता कमलेश का आरोप है कि उसके बेटे की हालत लगातार बिगड़ रही थी। उसने कई बार चिकित्सक को बताया।

मगर चिकित्सक ने ना तो उसके बच्चे को आगरा के लिए रेफर किया और ना ही उसकी बात सुनी।
अंत में 11 वर्षीय प्रतीक ने चिकित्सक प्रदीप गर्ग के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया।
आक्रोशित परिजनों ने पहले तोड़फोड़ करने की कोशिश की और उसके बाद चिकित्सक को पकड़कर जमकर धुनाई लगाई।

चिकित्सक की पिटाई का लाइव वीडियो पूरे शहर में वायरल हो रहा है।
हालांकि इस घटना क्रम में यूपी की पी आर वी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को कब्जे में ले लिया।
फिलहाल मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment