Home » ताज़ दीदार के दौरान जाने क्यों शर्मा गयी डेनमार्क प्रधानमंत्री की पत्नी

ताज़ दीदार के दौरान जाने क्यों शर्मा गयी डेनमार्क प्रधानमंत्री की पत्नी

by pawan sharma

आगरा। डेनमार्क के प्रधानमन्त्री लोक्के रेस्मुसेन अपनी पत्नी सोलरून रोस्मुसेन के साथ आज ताजमहल का दीदार करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल मुग़ल से शिल्पग्राम पहुंचे। वहाँ से वे गोल्फकार्ट में सवार होकर आज सुबह छह बजे ताजमहल पहुंचे जहां उन्होंने सूर्योदय की किरणों के साथ मुहब्बत निशानी ताजमहल का दीदार किया।

प्रधानमन्त्री लोक्के रेस्मुसेन ने पत्नी सोलरून रोस्मुसेन के साथ डायना बेंच पर फोटो सेशन कराया। फोटो सेशन के दौरान कभी प्रधानमन्त्री लोक्के रेस्मुसेन कभी ताजमहल को देख रहे थे तो कभी एक नजर से अपनी पत्नी सोलरून रोस्मुसेन को टकटकी लगाकर मुस्कुरा रहे थे। ऐसे में पत्नी सोलरून रोस्मुसेन भी शर्माती तो कभी मुस्कुराती नजर आई।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने ताजमहल के इतिहास और उसकी पच्चीकारी के बारे में गाइड से जानकारी ली। ताजमहल दीदार के दौरान उन्होंने कई बार सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल की जमकर प्रशंसा भी की। डेनमार्क के प्रधानमंत्री के ताजमहल का दीदार करने के लिए आज सुबह से ही आम पर्यटकों के लिए ताजमहल दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। प्रधानमन्त्री लोक्के रेस्मुसेन और पत्नी सोलरून रोस्मुसेन ने ताजमहल में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बिताया। ताजमहल का दीदार करने के बाद वे होटल वापस चले गए और करीब ग्यारह बजे आगरा किला का भ्रमण करने के लिए जाएंगे।

इससे पहले शनिवार की देर रात विशेष विमान से प्रधानमन्त्री लोक्के रेस्मुसेन और पत्नी सोलरून रोस्मुसेन के साथ आगरा पहुंचे जहां प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी आगवानी की गयी।

Related Articles

Leave a Comment