Home » मृतक का शव न मिलने पर ग्रामीणों ने किया जगनेर रोड़ जाम, महिलाओं ने थाने में फांसी लगाने की कोशिश की

मृतक का शव न मिलने पर ग्रामीणों ने किया जगनेर रोड़ जाम, महिलाओं ने थाने में फांसी लगाने की कोशिश की

by pawan sharma

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र से अपहत युवक का शव न मिलने से आक्रोशित लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर आ गया। बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने आगरा जगनेर मार्ग को जाम कर दिया। मलपुरा थाने पर घंटो तक हंगामा चला। हालात ऐसे थे कि हाथों में रस्सी लिए महिलाएं थाने में फांसी लगाने की धमकी दे रही थी।

पिछली 2 जून को मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला हट्टी गांव से 24 वर्षीय युवक सुशील कुमार घर नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की और उसके बाद में मुकदमे को अपहरण में तब्दील कर दिया। घटना के खुलासे में लगी पुलिस टीम ने दो युवक और एक युवती को भी पकड़ा जिसमें तीनों ही आरोपियों ने सुशील की अपहरण के बाद हत्या की वारदात को कबूला। मगर परिजनों का आरोप है कि अभी तक मलपुरा पुलिस ने शव बरामद नहीं किया है।

हत्यारोपियों और पुलिस की अपनी अपनी कहानी है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने पहले अपहरण किया। उसके बाद में हत्या की और हत्या करने के बाद शव को दूसरी चिता पर रखकर जला दिया। मगर यह कहानी मृतक के परिजनों के गले नहीं उतर रही है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को आगरा जगनेर मार्ग जाम कर दिया और थाने पर घंटो तक हंगामा चला। हालात ऐसे थे कि हाथों में रस्सी ले महिलाएं थाने के अंदर ही फांसी लगाने की धमकी दे रही थीं।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम तो खोल दिया मगर मलपुरा पुलिस अभी तक मृतक का शव नहीं खोज पाई है जिसके चलते पुलिस लोगों का आक्रोश झेल रही है।

Related Articles

Leave a Comment