Home » एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी ने क्या कहा, यहां पढिये पूरा भाषण

एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी ने क्या कहा, यहां पढिये पूरा भाषण

by admin

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि आगरा आए थे। आगरा एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा कॉलेज मैदान में चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे। एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन, एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री का उद्बोधन, महाराष्ट्र के वरिष्ठ और युवा समाजसेवी सागर रेड्डी के उद्बोधन के बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच से बोलने का मौका दिया गया।

मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज की धरा यानी भगवान श्री राम कृष्ण और शंकर की महिमा से उद्बोधन शुरू किया। उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश में आता है। यह गौरव की बात है। लोहिया प्रखर समाजवादी थे। किसी उपासना में विश्वास नहीं था। वे आंदोलन की आजादी से जुड़े रहे। भारत की एक आत्मा का आधार राम कृष्ण और शंकर हैं। यह बात लोहिया ने कही थी। उत्तर प्रदेश में राम कृष्ण भगवान विश्वनाथ की धरती है। लघु भारत का दर्शन यहां देखने को मिलता है। अरुणाचल से द्वारिका तक लगभग 3500 किलोमीटर का क्षेत्र कृष्ण की लीलाओं से जीवंत प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केदारनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का बोध करते हैं। जो स्वयं जीता है और हजारों लोगों को जीवन जीने की भी प्रेरणा देता है। रेंगना जीवन नहीं है। कोई मूल ऐसा नहीं जिसमें औषधीय गुण नहीं हो। वहीं कोई पुरुष ऐसा नहीं जो अयोग्य हो। एक योजक हर किसी की योग्यता को प्रमाणित करता है। यह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाया है। छात्र विघटनकारी है। तोड़फोड़ करता है। यह माना जाता था लेकिन एबीवीपी ने कहा कि छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। छात्र शक्ति ने पूरी दुनिया में खुद का लोहा मनवाया है। लेकिन कुछ लोग भारत की ऊर्जा को हतोत्साहित करना चाहते हैं। उनका चिह्नीकरण होगा उसके बाद रणनीति तय होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत विश्व में बड़ा देश है। इसका अहसास कराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक कहानी का उदाहरण दिया। जंगल में शेर का बच्चा कुनबे से बिछड़ गया और लोमड़ी के साथ चला गया। अचानक शेर के झुंड ने लोमड़ी के झुंड पर हमला किया तो देखा कि हमारी बिरादरी का है और उसे साथ ले गया। लेकिन वह लोमड़ी की तरह व्यवहार करने लगा। उसको फिर शेर की ताकत का एहसास कराया गया ।ऐसा भाव हर भारतवासी के मन में पैदा करने की जरूरत है।

जो लोग हमें कमजोर करना चाहते हैं उन्होंने जाति, क्षेत्र, धर्म और मजहब का सहारा लिया। वे कहते थे धारा 370 हट जाएगी लेकिन उनसे एक पत्ता तक नहीं हिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कश्मीर की धारा 370 को खत्म करने का प्रयास किया। अमित शाह और मोदी ने धारा 370 को हटाया। दोनों को महापुरुष मानते हुए नमन करता हूं। अयोध्या का मसला बेकार में 500 वर्षों से चला आ रहा था। मामला जिसको सुप्रीम कोर्ट ने 45 मिनट में खत्म कर दिया। यह न्यायपालिका की ताकत है। इस पर जो कहते थे कि खून की नदियां बहेगी, एक मच्छर भी नहीं मरा। यह देश के लोकतंत्र न्यायपालिका की ताकत है। भारत देश और दुनिया के समक्ष शांति का संदेश देने में सक्षम है। लेकिन दुश्मन देश की सीमा पर हमला करेगा तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने में भी भारत सक्षम है।

भारत सीमा सुरक्षा अंतरिक रणनीति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सक्षम कैंपस तक सीमित नहीं है। हम उत्तर प्रदेश में 18 विद्यालय ऐसे बना रहे हैं जिसमें आवासीय श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाएंगे। इसके बाद भी शिक्षा देंगे और उसके बाद उसी के आधार पर उसे आगे बढ़ाएंगे। 18 आवासीय विद्यालय बनेंगे। रामकृष्ण और शंकर की धरती पर अब कोई अनाथ नहीं होगा।

Related Articles