Home » नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल दीप यज्ञ से किया नव वर्ष का स्वागत

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल दीप यज्ञ से किया नव वर्ष का स्वागत

by pawan sharma

आगरा। यमुना पार स्थित सी ब्लॉक गायत्री शिव शक्ति पार्क में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें आवल खेड़ा से आई शांतिकुंज हरिद्वार की टोली ने सांस्कृतिक रूप से दीप यज्ञ संपन्न कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी और गायत्री मां के चित्र के समझ दीप प्रज्वलन कर किया गया। उसके बाद भजन कार्यक्रम हुए फिर मंत्र उच्चारण और विधि विधान से दीप यज्ञ हुआ। जिसमें कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम स्थल पर सजे असंख्य दीपों को रोशन करते हुए नए साल का स्वागत किया।

मंचासीन टोली ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया जिसमें सभी ने सम्मिलित होते हुए समाज, राष्ट्र और विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर, हर्षोल्लास के साथ दीप यज्ञ में भाग लिया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आयोजकों ने क्षेत्रवासियों को बताया कि 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नव वर्ष ईसाई समाज का प्रमुख त्योहार है जिसे हम लोग भारतीय परंपरा के अनुसार मनाए। हमें ऐसे कार्यक्रम और आयोजनों से दूर रहना चाहिए जो फूहड़ता और व्यसन को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Leave a Comment