Home » यमुना पार में 3 दिन नहीं आएगा पानी, कर ले भंडारण, बदली जाएगी पाइप लाइन

यमुना पार में 3 दिन नहीं आएगा पानी, कर ले भंडारण, बदली जाएगी पाइप लाइन

by admin

आगरा। यमुनापार क्षेत्र में जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से शुद्ध जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग द्वारा जवाहर पुल, वाटर वर्क्स चौराहे के पास से गुजर रही पाइपलाइन को बदला जाएगा। यह कार्य 21 जुलाई प्रातः शुरू किया जाएगा। इस कार्य में 2 से 3 दिन लगने की संभावना है। इसलिए जलकल विभाग द्वारा समस्त यमुना पार के निवासियों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए सभी अपने यहां आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें।

जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाटर वर्क्स चौराहे से जवाहरपुर पर होकर गुजरने वाली 750 एमएम सीआई के मुख्य पाइप लाइन काफी पुरानी है, जिस कारण वह अक्सर लीक हो जाती है और बार-बार मरम्मत का कार्य करना पड़ता है। इस कारण हज़ारों लीटर शुद्ध जल बहकर बेकार हो जाता है। 21 जुलाई से यहां पाइप लाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य में 2 दिन का समय लग जाने की संभावना है। इस कार्य के दौरान रामबाग़, ट्रांस यमुना फेस 1 फेस टू, काशीराम योजना, शाहदरा, नूनिहाई आदि यमुनापार के संपूर्ण क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित होगी।

जलकल विभाग के अधिकारियों ने यमुनापार के निवासियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी पहले ही पानी का भंडारण कर ले। इसके अलावा यदि कहीं पर पानी की आवश्यकता होती है तो उसके लिए जलकल विभाग की ओर से टैंकर द्वारा जलापूर्ति के लिए सुविधा जारी रहेगी। टैंकर के लिए मोबाइल नंबर 8192095302 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles