Home » कोटा बैराज से छोड़ा पानी, बढ़ने लगा चंबल का जलस्तर

कोटा बैराज से छोड़ा पानी, बढ़ने लगा चंबल का जलस्तर

by admin
Water released from Kota barrage, water level of Chambal started rising

आगरा। कोटा बैराज से छोड़ा गया पानी। चंबल नदी में हुई बढ़ोतरी। जिला प्रशासन अलर्ट पर। अभी खतरे के निशान से नीचे चंबल।

आगरा जिले के कस्बा पिनाहट से सटी चंबल नदी का जलस्तर मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश के सहित कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से बढ़ने लगा है। तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में हुई लगातार बारिश के चलते चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वही राजस्थान के कोटा बैराज में पानी बढ़ जाने के कारण बैराज के करीब तीन गेट 4 फीट खोले गए बताए गए हैं।

कोटा बैराज से करीब 14952 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जिसके चलते चंबल नदी के पानी को बढ़ने की और संभावना जताई गई है। रविवार सुबह से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। पिनाहट घाट पर जलस्तर बढ़कर 118.50 मीटर पहुच गया है।

रविवार शाम तक चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। जिसे लेकर तटवर्ती इलाकों के गांव में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं सुरक्षा दृष्टि को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर लेखपालों की तैनाती की गई है। जो लगातार जल स्तर पर निगाहें बनाए हुए हैं। फिलहाल खतरे की कोई आशंका नहीं है।

पिनाहट घाट पर चंबल नदी अभी 11 मीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही है। अगर पानी कोटा बैराज से और डिस्चार्ज किया जाएगा तो स्थिति कुछ अलग हो सकती है। फिलहाल प्रशासन को और पानी डिस्चार्ज होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment