Home » आगरा में कल तक रहेगा पानी का संकट, गंगाजल आपूर्ति हुई प्रभावित

आगरा में कल तक रहेगा पानी का संकट, गंगाजल आपूर्ति हुई प्रभावित

by admin
Water crisis will remain in Agra till tomorrow, Ganga water supply affected

आगरा। ताजनगरी को बुलंदशहर के पालड़ा फॉल के जरिए मिल रहे गंगाजल की आपूर्ति में कमी आई है। इसके चलते आदेश शहर में जलापूर्ति प्रभावित होने लगी है। अगले 24 से 48 घंटे तक आधे शहर में पानी की कमी रहेगी। जल निगम और जलकल विभाग ने अगले 2 दिनों तक सभी शहर वासियों से पानी की आपूर्ति के भंडारण करने की अपील की है।

दरअसल जल निगम के अधिकारियों ने नहरों की सफाई के चलते पालड़ा से पाइप लाइन के जरिए गंगाजल ना मिलने की बात कही थी लेकिन हर महीने तीन से चार बार गंगाजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आगरा को 150 क्यूसेक की जगह सिर्फ 55 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। सिकंदरा वाटर वर्क्स को 144 एमएलडी पानी की कमी हो रही है जिसका असर आधे शहर में दिखाई दे रहा है।

Related Articles