Home » आगरा में बेशर्म पुलिस का चेहरा देखो, वीडियो वायरल

आगरा में बेशर्म पुलिस का चेहरा देखो, वीडियो वायरल

by pawan sharma

आगरा। योगी की मित्र पुलिस का ताजनगरी में बेरहम चेहरा सामने आया है। पुलिस के सामने अपनी फ़रियाद लेकर आये एक दिव्यांग के साथ हद दर्जे का व्यवहार किया गया। उसे न सिर्फ गाली देकर हड़काया गया बल्कि उसके दिव्यांग होने का मजाक भी बनाया गया। पुलिस द्वारा दिव्यांग के साथ किये दुर्व्यवहार का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दिव्यांग के साथ पुलिस द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार का मामला थाना एत्माउद्दौला का है।

दरअसल खंदौली में रहने वाला एक दिव्यांग युवक बैशाखियों के सहारे थाना एतमाउददौला अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचा था लेकिन थाना कार्यालय में बैठे सिपाही मुंशी ने उसकी फ़रियाद सुनने के बजाय उसके दिव्यांग होने का न सिर्फ मजाक बनाया गया बल्कि उसको बुरी भली गालियां दी गयी। दिव्यांग के साथ पुलिस के अभद्र व्यवहार का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप साफ़ देख सकते है कि एक वैशाखी पर खड़ा ये बेसहारा युवक कैसे पुलिस द्वारा दी गयी गालियो को बयां कर रहा है। पुलिस द्वारा पहले गन्दी गन्दी गालियां दी गयी और बाद में एक पुलिस कर्मी इन गालियों को प्रसाद बता कर दिव्यांग को शांत कर रहा है। पुलिस व्यवहार से आहत दिव्यांग युवक भी गाली देने वाले सिपाही पर गर्म होता है।इतने में एक अन्य सिपाही ने दिव्यांग को पागल तक कह दिया तो वहीँ एक पुलिस वाला वीडियो में ये कहते हुए साफ़ नजर आ रहा है कि साला अब ये पिटकर ही जायेगा। अगर ठीक होता तो अभी सही हो जाता।

पुलिस का ये बेरहम और बेशर्म चेहरे से साफ़ पता चल रहा है कि जब एक दिव्यांग फरियादी युवक के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है तो सही सलामत लोगों के साथ तो हद दर्जे का व्यवहार किया जाता होगा।

Related Articles

Leave a Comment