Home » दीवार तोड़ रहे मज़दूर के ऊपर गिरी दीवार, ईलाज़ के दौरान हुई मौत

दीवार तोड़ रहे मज़दूर के ऊपर गिरी दीवार, ईलाज़ के दौरान हुई मौत

by pawan sharma

आगरा। पिनाहट थाना क्षेत्र के कस्बा के मोहल्ला खटीक टूला में पुराने मकान की दीवार तोड़ने का काम कर रहे एक मजदूर पर दीवार अचानक से भरभरा कर गिर पड़ी। इस घटना में दीवार तोड़ने का काम कर रहा एक मजदूर दब गया। मजदूर के दीवार के मलबे में दब जाने पर वहाँ काम कर रहे सभी लोगों ने दौड़ लगाई और मजदूर को बाहर निकाला। घायल मजदूर को तुरंत पास के ही सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पर ले गए जहाँ उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मजदूर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह जर्जर मकान सुरेश पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 35 वर्ष निवासी मोहल्ला मार का है। मकान मलिक ने मजदूर को पुराने मकान की जर्जर दीवार तोड़ने का ठेका दिया था। गुरुवार को सुबह मृतक अपने साथी मजदूर शेरखान के साथ दीवार तोड़ने का कार्य कर रहा था जैसे ही वह दीवार ऊपर की तरफ से तोड़ के नीचे उतरा तो दीवार मजदूर के ऊपर गिर पड़ी जिससे वह दीवार के नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे मजदूर को तत्काल निकाल कर गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मजदूर का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment