Home » फतेहाबाद के 70 ग्राम प्रधानों ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना 1 माह का मानदेय

फतेहाबाद के 70 ग्राम प्रधानों ने दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना 1 माह का मानदेय

by admin

आगरा। फतेहाबाद विकासखंड के 70 ग्राम प्रधानों ने अपना 1 माह का मानदेय कोविड-19 कोरोना महामारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है ।आशय की सहमति ग्राम प्रधानों द्वारा खंड विकास अधिकारी ओ के सिंह को दी गई। खंड विकास अधिकारी ने एडीओ पंचायत के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों का 1 माह का मानदेय स्वीकृत कर मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजने की व्यवस्था करने को कहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड 19 कोरोना महामारी से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष की स्थापना की गई है। इसमें विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी धनराशि दी जा रही है। ऐसी स्थिति में फतेहाबाद ग्राम प्रधानों द्वारा अपना एक माह का मानदेय ₹3500 मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। इस प्रकार फतेहाबाद की 70 ग्राम पंचायतों से ₹245000 मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी ओके सिंह से अपनी सहमति देते हुए प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अंगद सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, प्रभु दयाल राजोरिया, बॉबी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles