Home » अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मनाया गया विजयादशमी पर्व, श्री राम के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा मनाया गया विजयादशमी पर्व, श्री राम के पदचिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

by admin

आगरा। राम ने रावण का वध कर राम राज्य की स्थापना की थी। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी देश से भेदभाव व जातिवाद का विरोध कर इसे खत्म कर देश में राम राज्य का सपना देखा था लेकिन आज स्थितियां विपरीत है। आज हर व्यक्ति को समान जीने का अधिकार हो, जातिवाद व भेदभाव खत्म हो तभी विजयदशमी का पर्व सार्थक होगा, यह कहना था अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष डॉ जगदीश तोमर का। मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्वालियर रोड सेवला स्थित प्रयाग मिलन वाटिका में विजयदशमी पर्व के उपलक्ष में शस्त्र पूजन, हवन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की सभी पदाधिकारियों ने पहले यज्ञ व हवन में प्रतिभाग कर विधि-विधान से भगवान श्री राम की पूजा आराधना की और फिर शस्त्र पूजन कर विजयादशमी पर्व मनाया। सभी ने विधि विधान से शस्त्र पूजन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मना समारोह की शुरआत की गई। इस आयोजन के संयोजक महासभा के उपाध्यक्ष डॉ जे एस तोमर ने विजयादशमी के पर्व में शामिल हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह परमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिओम सिंह रघुवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सुधीर तोमर,राष्ट्रीय सचिव विनोद सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोज तोमर का स्वागत सत्कार किया और तलवार भेंट कर सम्मान भी किया। इस दौरान सभी ने विजयादशमी पर्व पर अपने विचार रखे और समाज में फैली कुरीतियों भेदभाव जातिवाद को खत्म करने का सभी को संकल्प दिलाया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह का कहना था कि आज विजयादशमी का पर्व है। बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। क्षत्रिय समाज का कर्तव्य है कि वह एक गरीब और निर्धन व्यक्ति की मदद करें तभी वह अपना क्षत्रिय धर्म सही से निभाएगा।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जे एस तोमर ने बताया कि विजयदशमी पर्व को बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। आज ही के दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर रामराज्य की स्थापना की थी। आज सभी ने उनके पद चिन्हों पर चलकर शहर-शहर, मोहल्ले-मोहल्ले में राम राज्य कायम करने, जातिवाद व भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Comment