Home » नगर आयुक्त का पद संभालते ही विजय कुमार के इस अभियान से मचा हड़कंप

नगर आयुक्त का पद संभालते ही विजय कुमार के इस अभियान से मचा हड़कंप

by pawan sharma

फिरोजाबाद। शहर को पूरी तरह से पॉलीथिन मुक्त बनाने की कवायदों को नवागत नगर आयुक्त विजय कुमार ने शुरु कर दिया है। पॉलीथिन को उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 8 माह पहले प्रतिबंधित कर दिया था लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी छिपे पॉलीथिन को बेच रहे हैं और इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में नगर निगम टीम ने रिटायर्ड फौजियों के साथ पाॅलीथिन को लेकर विशेष अभियान चलाया।

यह अभियान गंज मौहल्ले से शुरू हुआ जो कोटला चुंगी तक चलाया गया। निगम की छापेमार कार्यवाही से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस कार्यवाही के दौरान निगम टीम ने एक दुकान से काफी मात्रा में अवैध पॉलीथिन भी बरामद की और उस दुकानदार पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया।

नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों संग नगर निगम की 17 टीमों ने पूरे शहर में विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने के साथ साथ प्रतिबंधित पाॅलिथिन का इस्तमाल करने और बेचने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही की गई है। इस अभियान के दौरान व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों को हिदायत दी गयी है कि भविष्य में दुबारा अतिक्रमण किया और प्रतिबंधित पॉलीथिन का व्यापर किया तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Comment