Home » चलती ट्रेनों में अपराध करने वाली शातिर महिला गैंग को किया गिरफ़्तार

चलती ट्रेनों में अपराध करने वाली शातिर महिला गैंग को किया गिरफ़्तार

by admin

आगरा। थाना जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चलती ट्रेनो में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर महिलाओं के गैंग को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी आगरा कैंट ने शातिर महिलाओं से मोबाइल, नगदी और सोने के आभूषण बरामद किए है। जीआरपी आगरा कैंट ने इन सभी शातिर महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

जीआरपी आगरा कैंट इंस्पेक्टर विजय चक ने बताया कि रविवार को आगरा कैंट स्टेशन पर चेकिंग पर चैटिंग के दौरान यह सफलता हाथ लगी है। शातिर महिलाओं के इस गिरोह को कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 1/6 पर बने शौचालय की उत्तरी दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में 5 शातिर महिलाएं हैं जो चलती ट्रेनों में यात्रियों के सामान की चोरी करती है। इन शातिर महिलाओं के कब्जे से चोरी के मोबाइल एक मंगलसूत्र सोने का व नगदी बरामद हुई है। बरामद माल की कुल कीमत लगभग एक लाख रु0 है।

गिरफ्तार महिला अभियुक्तों का विवरण:-

  1. रंजिना उर्फ भारती पत्नी अनिल उर्फ जतिन उर्फ मराठी निवासी झुग्गी झोपड़ी ग्यासपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा।
  2. अनीता पत्नी राजवीर उर्फ संजू निवासी झुग्गी झोपड़ी ग्यासपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा।
  3. सुमन पत्नी मांगेलाल उर्फ मांगे निवासी लाईनपार झुग्गी झोपड़ी ग्यासपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा।
  4. आशा पत्नी कृष्णा मराठी निवासी झुग्गी झोपड़ी ग्यासपुरा थाना शाहगंज जिला आगरा।
  5. चाँदनी पत्नी दीरेन मराठी निवासी झुग्गी झोपड़ी ग्यासपुरा राजीव सिनेमा के पास थाना शाहगंज जिला आगरा।

बरामदगी का विवरण –

  1. 05 अदद मोबाईल चोरी के
  2. एक मंगलसूत्र सोने का,
  3. 4200/- रू0 नगद चोरी के

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय चौक ने बताया कि शातिर महिला रंजीता का अपराधिक इतिहास है। कई मामलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, अन्य चार शातिर महिलाओं के भी अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय चेक ने बताया कि यह सभी शातिर महिला हैं, चलती ट्रेनों में शातिराना तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाती है।

Related Articles