Home » यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज़ स्पीड में नहीं चला सकेंगे वाहन, दिए गए ये आदेश

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज़ स्पीड में नहीं चला सकेंगे वाहन, दिए गए ये आदेश

by admin
Vehicles will not be able to drive at high speed on Yamuna Expressway, these orders given

ग्रेटर नोएडा। अगर आप यमुना एक्सप्रेस वे पर गाड़ी से फर्राटा भर रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि एक्सप्रेस पर गति सीमा में बदलाव किया गया है। बढ़ते हादसों की रोकथाम के लिए यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण द्वारा यह निर्णय लिया गया है, जिसके लिए जेपी इंफ्राटेक को आदेश दिए हैं। 2 महीनों तक नयी निर्धारित सीमा से ही वाहन चलाने की अनुमति होगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों की रोकथाम के लिए एक्सप्रेस वे प्राधिकरण द्वारा गति सीमा में बदलाव का निर्णय लिया गया है। अब हल्के वाहन 100 की जगह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। वहीं भारी वाहन भी 80 की जगह 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। यमुना प्राधिकरण ने जेपी इंफ्राटेक हो यह आदेश दिया है कि यह जानकारी सभी तक पहुंचाई जाए। 2 महीने तक कम की गई गति सीमा से ही वाहन चलेंगे। यह आदेश 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

Related Articles