Home » BTR- एक जन आंदोलन की शुरुआत, कुरीतियों-वर्जनाओं को तोड़ करेंगे पाखंड-भ्रष्टाचार पर वार

BTR- एक जन आंदोलन की शुरुआत, कुरीतियों-वर्जनाओं को तोड़ करेंगे पाखंड-भ्रष्टाचार पर वार

by admin

आगरा। होटल के ऐस रॉयल, सिकंदरा पर BTR (ब्रेक द रूल नॉट द लॉ) संस्था की शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक हुई, और उनको संस्था की मूल भावना से अवगत कराया गया। शहर के लोगों को आगे आकर कुरुतियाँ से लड़ने के लिए साथ आने का आहवान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने संस्था के उद्देश्य बताते हुए कहा कि संस्था अन्य NGO की तरह न सपने दिखायेगी न सब्जबाग बनायेगी बल्कि संस्था जनसेवा के तहत जनता की मूलभूत समस्यों पर अपनी आवाज मुखर करेगी।

उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने कहा हम जनता के बीच विचारों के स्वस्थ आदान प्रदान पर बात करेंगे, हम बात करेंगे संस्कृति के बहाने रूढ़िवादी परम्पराओ पर ढोंग के नाम लुटती भावनाओं पर और समस्या के खत्म होने तक संघर्ष किया जाएगा। आनंद शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने वाले ही भृष्टाचारी हो जाते हैं तो यूं कहिये जब चोर के हाथ ही खजाने की चाबी हो तो देश और समाज का भला कैसे विकास होगा, हमारी संस्था महिला उत्थान और उनकी सामाजिक सुरक्षा पर अपनी बात रखेगी।

संस्था के कोषाध्यक्ष पार्थ यादव ने कहा कि ये दोगलापन ही है  कि अपनी बेटी के साथ अलग व्यवहार करता है और दूसरे की बेटी के साथ अलग, समाज के असली चरित्र को सामने लाना होगा। यहां अपने लोग अपनों से ही सुरक्षित नहीं बाहर वालों से क्या मुकाबला करेंगे। गौरव अरोड़ा ने कहा कि हम युवाओं से मिलकर उन्हें देशहित में एक सूत्रीय माला में पिरोने का कार्य करेंगे।

संस्था के मीडिया प्रबंधन की टीम गठित की गई। प्रमोद धनगर, विवेक सक्सेना, अनमोल बंसल व शिखर चतुर्वेदी को सौंपी गयी। सभा का संचालन कवि व गीतकार दीपक सरीन ने किया।

जिस प्रकार आज सती प्रथा जैसी कुरुति आज नही है उसी प्रकार, दहेज, मृत्युभोज, भ्रष्टाचार  जो आज शिष्टाचार बन गया है,, भेदभाव, भ्रूण हत्या, जातिवाद का दंश, सभी विसंगतियों और कुरूतियो से पुरजोर से लड़ा जाएगा। कार्यक्रम में BTR की टीशर्ट की लॉन्चिंग भी की गयी, साथ इस संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर बनाने की कवायद शुरू करने को कहा गया।

कार्यक्रम में विवेक खंडेलवाल, अरविंद सिंह, पार्थ यादव, मेहताब खान, आनंद शर्मा, रोहित कत्याल, भूपेश कालरा, छैलबिहारी खंडेलवाल, इजहार अहमद , राजकुमार झा, विवेक शर्मा, विकास भारद्वाज, विजय गौतम, देव वर्मा, प्रमोद धनगर, मनीष अग्रवाल, राम आदित्य शर्मा, इजहार अहमद, सुमित चंद्रा, विवेक रायज़ादा, यतेंद्र प्रधान, विवेक सक्सेना, पंकज, रोहित कत्याल, मोहित कत्याल, अमित कौड़ा, मोहम्मद जमील, अनिल शर्मा व शीला बहल मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Comment