Home » ताज़महल का दीदार करने आगरा आ सकते हैं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ताज़महल का दीदार करने आगरा आ सकते हैं अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

by admin

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत आ रहे हैं। भारत आगमन के दौरान वो मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं। उनके आगरा आने की संभावना के मद्देनजर अमेरिकी अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सुरक्षा के लिहाजे से आगरा का दौरा किया। अमेरिकी अधिकारियों की टीम सबसे पहले खेरिया हवाई अड्डा पहुंची। उसके बाद ताजमहल आई। इस दौरान टीम ने हर पहलू से चप्पे-चप्पे को बारीकी से देखा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा आगमन की तिथि अभी तय नहीं है लेकिन संभावना है कि वह फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारत आएंगे। उनके आगमन से 1 माह पहले ही सुरक्षा को लेकर कसरत शुरू हो गयी हैं। 48 अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आगरा एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे मौजूद रहे। एसपी सिटी के साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने पहले खेरिया हवाई अड्डे गए। वहां एयरपोर्ट अधिकारियों सहित सुरक्षा एजेंसियों से लंबी वार्ता की जिसमें जहाज कहां उतरेगा, सुरक्षा क्या होगी, आदि बातें शामिल रही। इसके बाद ताजमहल की दूरी नापी गई और ताजमहल तक रोड को देखा गया।

शिल्पग्राम से ताजमहल तक अमेरिकी अधिकारियों ने पैदल निरीक्षण किया। इस मार्ग में कितनी दुकानें हैं। राष्ट्रपति के आगमन के समय पूरा बाजार बंद रहेगा। यह कैसे संभव होगा सड़क पर कोई नहीं रहेगा यह कैसे होगा इस पर विचार मंथन किया गया। ताजमहल के कितने दरवाजे हैं। ताजमहल के पीछे गेट पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर ताजमहल और उसके आसपास गहनता से छानबीन की। अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन से 10 दिन पहले ही उनकी सुरक्षा एजेंसी आगरा में डेरा डाल देगी।

Related Articles