Home » आगरा में यूपी की पहली चौपाटी का हुआ शुभारंभ, सभी प्रकार के व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ़

आगरा में यूपी की पहली चौपाटी का हुआ शुभारंभ, सभी प्रकार के व्यंजनों का उठा सकेंगे लुत्फ़

by admin

Agra. मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर आगरा में भी चौपाटी की शुरुआत हो गई है। आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से ताज नगरी फेज 2 जोनल पार्क में आगरा चौपाटी को डेवलप किया गया था जिसका आज शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने इस आगरा चौपाटी का शुभारंभ किया जिसके बाद यहां लोगों ने चौपाटी में मौजूद स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।

आगरा शहर की पहली चौपाटी

स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ उठाने के लिए शहर वासियों को अब स्थान तलाशने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि परिवार के साथ भ्रमण पर निकले लोगों को एक ही स्थान पर मन पसंदीदा व्यंजन यहां चौपाटी में मिल जाएंगे। आपको बताते चलें कि आगरा शहर में इससे पहले इस तरह की चौपाटी नहीं थी। अक्सर चौपाटी का नाम आने पर मुंबई या दिल्ली के शहर में आते थे लेकिन जिस तेजी के साथ आगरा का विकास हुआ है, उसमें इस तरह की चौपाटी की जरूरत थी और आगरा विकास प्राधिकरण ने उसे पूरा कर दिया। जानकारी के मुताबिक आगरा की चौपाटी आगरा शहर में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी पहली चौपाटी है।

देशभर के प्रमुख व्यंजन शामिल

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से आगरा चौपाटी को डेवलप करके शहर वासियों को एक ऐसा स्थान दे दिया है जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून से भ्रमण कर सकेगा और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ़ भी उठा सकेगा। आगरा की चौपाटी में नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट के साथ-साथ कॉन्टिनेंटल व्यंजन भी मिलेंगे। यानी शहरवासी खानपान का लुफ्त उठाएंगे ही, वहीं विदेशी पर्यटक भी यहां आकर अपने पसंदीदा व्यंजनों लुत्फ़ ले सकेंगे।

एडीए सचिव गारिमा सिंह ने बताया कि चौपाटी में इंदौर का पान, आगरा का पेठा, प्रमुख मिठाइयां, काफी, भेलपूरी, साउथ इंडियन, इटैलियन, चाइनीज, बिरयानी, मोमोज, नानवेज, आगरा का पराठा व अन्य व्यंजन मिलेंगे।

दोपहर 12 बजे से रात्रि 11 बजे तक

एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने बताया कि एक ही छत के नीचे देश के लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए चौपाटी की शुरुआत की गई है। आगरा चौपाटी दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक चौपाटी पब्लिक के लिए खुली रहेगी। यहां पर अभी 100 रुपये का टिकट रखा गया है। इसमें एंट्री फीस 20 रुपये है, जबकि 80 रुपए किसी भी दुकान पर खान पान की वस्तुओं में एडजस्ट हो जाएंगे। दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक चौपाटी पब्लिक के लिए खुली रहेगी। अभी 30 दुकानें उठ गई हैं। शेष दुकानें भी जल्द उठ जाएंगी।

सुरक्षा का रहेगा इंतजाम

ताज नगरी फेज 2 जोनल पार्क में बनाई गई आगरा की चौपाटी को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं इसको लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने प्रशासन से कहा है कि यहां पर पुलिस पोस्ट बनाई जाए। जो भी लोग यहां आएं, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि अक्सर ऐसे स्थानों पर असामाजिक तत्व भ्रमण करते रहते हैं।

मून ब्रेकिंग के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –
https://chat.whatsapp.com/BpgZvsh7qm0LQz2pRz3FW6

Related Articles

Leave a Comment