Home » थ्री स्टार होटल पर हंगामा, बनाया छावनी

थ्री स्टार होटल पर हंगामा, बनाया छावनी

by admin

आगरा। आगरा फतेहाबाद मार्ग पर स्थित थ्री स्टार होटल का अंत में हंगामा हो गया। मामला होटल में नौकरी करने वाले कर्मचारी की मौत से जुड़ा है।

आपको बताते चलें कि आगरा फतेहाबाद मार्ग पर स्थित ताजमहल के पास में होटल कांत स्थित है। इस होटल में लगभग 4 महीने पूर्व 20 वर्षीय युवक नितिन कुमार नौकरी करने आया था। हादसा रविवार शाम का है। जब नितिन कुमार स्लाइडर से गार्डन की ओर जा रहा था और पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोटें आई। होटल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। घायल अवस्था में नितिन कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नितिन कुमार ने दम तोड़ दिया।

मौत से आक्रोशित पोस्टमार्टम के बाद में शव को होटल कांत के बाहर रख दिया और हंगामा करने लगे। होटल प्रशासन पर मृतक नितिन के परिवारीजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

थ्री स्टार होटल पर हंगामे को लेकर कई थानों का पुलिस फोर्स और क्षेत्राधिकारी सदर विकास जयसवाल मौके पर पहुंच गए हैं।होटल प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता चल रही है तो वहीं थ्री स्टार होटल कांत को छावनी बना दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment