Home » ‘Khelo India Ice Stock’ प्रतियोगिता में यूपी महिला खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

‘Khelo India Ice Stock’ प्रतियोगिता में यूपी महिला खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

by admin

आगरा। 7 मार्च से 11 मार्च तक जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग में आयोजित हुई प्रथम ‘Khelo india ice stock’ प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने यूपी का नाम रोशन किया है। इस खेल प्रतियोगिता में महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है और यूपी का परचम लहराया है। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से यूपी की महिला खिलाड़ियों में दर्शा दिया है कि छोरियां भी किसी से कम नही है।

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की महिला एवं पुरुष वर्ग टीम ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। बेहतर प्रदर्शन के कारण महिला वर्ग ने कांस्य पदक हासिल किया है तो वहीं पुरुष वर्ग इस प्रतियोगिता में पांचवे स्थान पर रहे।

जम्मू कश्मीर के गुलमार्ग में आयोजित हुई महिला टीम में दीप्ती सिंह, विनीता पचौरी, ललिता और कोयल थोकदार,ने प्रतिभाग किया था जबकि पुरुष टीम में मनजोत सिंह, रजत सिंह,
सोरावजीत सिंह गिल और अब्दुल रहमान ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर महिला खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दी। उनका कहना था कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अनूठा अनुभव रहा है।

यूपी टीम कोच बलविन्दर सिंह और आइस स्टॉक जनरल सेकेट्री यूपी की डॉ किरन कश्यप ने सभी खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles