Home » यूपी पुलिस को मिली कामयाबी, कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी की हुई गिरफ्तारी

यूपी पुलिस को मिली कामयाबी, कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी की हुई गिरफ्तारी

by pawan sharma

कासगंज। गणतंत्र दिवस के दिन कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है सलीम पर ABVP के कार्यकर्ता चंदन गुप्ता को गोली मारने का आरोप लगा है। इस हमले में चंदन की मौत हो गई थी।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और ABVP के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली थी। बिलराम गेट पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर हिंसा भड़क गई थी जिसमें एबीवीपी के चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी।

इस घटना में मुख्य आरोपी सलीम वर्की समेत उसके दो भाइयों नसीम और वसीम को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सलीम के घर से ही चंदन पर गोली चली थी इसलिए इस मामले में मुख्य आरोपी सलीम की गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कासगंज मामले की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी सौंप दी गई है।

Related Articles

Leave a Comment