Home » UP Election 2022 : BSP के बाद अब AAP ने भी खोले पत्ते, आगरा की इन 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किये घोषित

UP Election 2022 : BSP के बाद अब AAP ने भी खोले पत्ते, आगरा की इन 3 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किये घोषित

by admin
UP Election 2022: After BSP, now AAP has also opened its cards, announced the names of candidates for these 3 seats in Agra

आगरा। बसपा के बाद अब आप पार्टी में भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू कर दिया है। आप पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर जारी की गई 100 प्रत्याशियों की सूची में आगरा जिले की तीन सीट भी शामिल है। आप पार्टी की पहली सूची में आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी, कैंट और एत्मादपुर सीट पर दांव लगा दिया है। पहली लिस्ट में तीन विधान सभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाने से पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

बुधवार को आप पार्टी के हाई कमान की ओर से यूपी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आगरा के साथ साथ कई और जिलों की विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा हुई है लेकिन इस सूची में आगरा की तीन विधानसभा शामिल है। फतेहपुर सीकरी सीट से आप पार्टी ने बन्ने सिंह पहलवान पर दांव लगाया है जो आप पार्टी के जिला अध्यक्ष भी हैं। आगरा कैंट से प्रेम सिंह जाटव तो वहीं एत्मादपुर सीट से गौतम सिंह आप पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पहली सूची में 3 प्रत्याशियों की घोषणा होने से आप पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं तो वहीं प्रत्याशी भी पूरी तरह से चुनावी मैदान में जुट गए हैं।

UP Election 2022: After BSP, now AAP has also opened its cards, announced the names of candidates for these 3 seats in Agra

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार आप पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है और इसका असर अन्य विपक्षी दलों पर भी देखने को मिलेगा। पहली बार यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ रही आप पार्टी अपने विपक्षियों के वोट काटेगी और सबसे ज्यादा हमलावर तो इस समय आप पार्टी भाजपा पर है। यूपी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी भाजपा के लिए सिरदर्द बनने जा रही है।

Related Articles