Home » यूपी कांग्रेस कमेटी ने जारी की कार्यकारिणी, उपेंद्र सिंह पुनः बने प्रदेश उपाध्यक्ष

यूपी कांग्रेस कमेटी ने जारी की कार्यकारिणी, उपेंद्र सिंह पुनः बने प्रदेश उपाध्यक्ष

by admin
UP Congress Committee released the executive committee, Upendra Singh again became the state vice-president

Agra. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी जारी की गई है। इस कार्यकारिणी में आगरा को भी स्थान मिला है। वरिष्ठ कांग्रेसी उपेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिससे आगरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।।उनका कहना है कि पार्टी ने उपेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर दलित समाज को सम्मान दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रदेश की कार्यकारिणी में इस समय तीन उपाध्यक्ष, एक जनरल सेक्रेटरी (org), 11 जनरल सेक्रेटरी, 28 सेक्रेटरी बनाये गए है। कुल 43 लोगों को इस समय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

UP Congress Committee released the executive committee, Upendra Singh again became the state vice-president

उपेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं की ओर से हरियाली वाटिका में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और उन्हें पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश सचिव आगरा प्रभारी विनेश सनवाल जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

UP Congress Committee released the executive committee, Upendra Singh again became the state vice-president

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उपेन्द्र सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए।उन्होंने कहा कि वो पार्टी में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। पार्टी ने एक बार फिर इस दलित चेहरे पर विश्वास जताया है और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, जिसे बखूबी से निभाया जाएगा। फिलहाल इस समय सबसे बड़ी जिम्मेदारी 7 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने की है। जिसकी तैयारियों में संगठन पूरी तरह से जुट गया है।

Related Articles