Home » यूपी बोर्ड रिजल्ट: जानिये यूपी और आगरा में कौन रहा टॉपर

यूपी बोर्ड रिजल्ट: जानिये यूपी और आगरा में कौन रहा टॉपर

by admin

उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।  इस बार समय से पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। आपको बता दें कि इस बार नकल को लेकर बरती गई कड़ाई के कारण जहां लाखों छात्रों ने यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छोड़ी थी तो वहीं परीक्षा देने वाले छात्रों में भय का माहौल था कि इस बार का परीक्षा परिणाम बेकार ना आए।

लेकिन उम्मीद के विपरीत यूपी बोर्ड का परिणाम आया जिसमें हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने पूरे यूपी में टॉप किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंजली को फोन कर बधाई भी दी है।

इस बार भी लड़कियां रहीं अव्वल

इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश वर्मा अव्वल हैं। यूपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं के परिणाम में लड़कों का प्रतिशत 72.27% रहा है और लड़कियों का प्रतिशत 78.81% है। यानि एक बार फिर लड़कियों ने यूपी बोर्ड में बाजी मारी है। 12वीं में राजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के अधिकारी अवध नरेश शर्मा ने यह जानकारी दी है।

हाई स्कूल की परीक्षा में अंजली वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान, फतेहपुर के यशस्वी ने और तीसरा स्थान विजय कुमार वर्मा ने प्राप्त किया है।

उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड के अधिकारी अवध नरेश शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।

आगरा का यह रहा परिणाम

आगरा के परिणामों की बात करें तो हाई स्कूल में खैरागढ़ के अमन कुमार दुबे अव्वल रहे तो वही इंटर में पनवारी के विपिन सिंह जिले में प्रथम आए दोनों नहीं 90% से अधिक अंक अर्जित किए हैं।

यूपी बोर्ड में आगरा के  टॉपर्स की विस्तृत सूची

हाईस्कूल

1. अमन कुमार दुबे
स्कूल : पूरनचंद रमेशचंद इण्टर कॉलेज, खेरागढ़
92.33%

2. अमनदीप कौर
स्कूल : सेंट विन्सेंट स्कूल, आगरा
91.67%
2. विष्णु
आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज, बाह
91.67%
3. तान्या गर्ग
स्कूल : सेंट विन्सेंट स्कूल, आगरा
91.33%

इंटरमीडिएट

1. विपिन सिंह
स्कूल : बालमुकन्द आदर्श इंटर कॉलेज, पनवारी
90%

1. दीपिका वर्मा
स्कूल : क्वीन विक्टोरिया इंटर कॉलेज
90%

2. कुलदीप लखेश्वर
स्कूल : श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज, पुरामना
89.80%

3. सचिन उपाध्याय
स्कूल : उदयवीर सिंह इंटर कॉलेज, जौनई
89.60%

3. मुकुल सेन
स्कूल : एमडी जैन इंटर कॉलेज
89.60%

Related Articles

Leave a Comment