Home » आगरा प्रशासन के ख़िलाफ़ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भजन-कीर्तन में खोए किसान

आगरा प्रशासन के ख़िलाफ़ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भजन-कीर्तन में खोए किसान

by admin
Unique demonstration of farmers against Agra administration, farmers lost in bhajan-kirtan

Agra. लगभग एक हफ्ते से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही व अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों का धरना खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं किसान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। स्थानीय प्रशासन की इस तानाशाही के विरोध में किसानों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों ने धरना स्थल पर भजन कीर्तन किया। घंटो तक धरना स्थल पर भजन कीर्तन होते रहे और किसान भी सुधबुध खोकर भजनों में रमे रहे और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताते रहे।

यह है मामला:-

मामला इनररिंग रोड और लेदर पार्क के लिए अधिग्रहण की गई भूमि में हुए घोटाले से जुड़ा हुआ है। इस भूमि के अधिग्रहण के दौरान हुए घोटाले में बड़े बड़े अधिकारी शामिल है। किसान नेता श्याम सिंह चाहर काफी समय से इस घोटाले को उजागर करने में लगे हुए है। इससे संबंधित साक्ष्य भी उसने आगरा कमिश्नर को सौंपे लेकिन कोई कार्यवाही आजतक नही हुई। जिसके विरोध में किसान नेता सदर तहसील में धरना दे रहे हैं।

किसानों ने किया भजन कीर्तन:-

किसान नेताओं ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए किसान एक हफ्ते से भूख हड़ताल कर धरने पर बैठे हुए है लेकिन स्थानीय प्रशासन को इससे कोई सरोकार नही है। दोषी अधिकारियों को बचाने के लिए उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नही हो रही है। इसके विरोध में अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन किया और घंटो तक यह दौर चलता रहा।

कमिश्नरी से जबरदस्ती उठाकर भेजा तहसील:-

भूमि अधिग्रहण घोटाले में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर किसानों ने कमिश्नरी में धरना शुरू किया था लेकिन प्रशासन ने उन्हें जबरदस्ती उठाकर सदर तहसील भेज दिया जहाँ उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है।

चार किसानों का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज:-

भूख हड़ताल पर बैठे चार किसानों की तबियत बिगड़ गयी और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में भी किसान भूख हड़ताल पर है। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही न होने तक किसानों ने भूख हड़ताल पर रहने की बात कही है।

Related Articles