Home आगरा मृतकों के घरवालों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सरकारी मदद का दिया आश्वासन

मृतकों के घरवालों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सरकारी मदद का दिया आश्वासन

by admin

Agra. केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल आज सुबह सदर थाना क्षेत्र स्थित क्वार्टर 15 पहुँचे। यहाँ पर मृतक तुषार के परिवार के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली, साथ ही चारों पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन भी दिया। इस संबंध में उन्होंने पीड़ित के घर से ही एडीएम सिटी से फोन पर वार्ता की। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति से उन्हें रूबरू कराया। पीड़ित के घर का मुआयना कराकर सरकारी मदद दिलवाने के निर्देश भी दिए।

यमुना में डूबने से चार युवकों की हुई थी मौत

पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के 15 और 20 क्वार्टर से जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र से चार युवकों की डूबने से मौत हुई तो उनमें से एक मृतक के मामा की इस खबर को सुनकर हार्ट अटैक से मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि 15 क्वार्टर क्षेत्र में एक वृद्धा की मौत हुई थी। वृद्धा की मौत के बाद श्मशान घाट में उसका विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद कुछ युवक पूजा की कहकर हाथी घाट यमुना नदी किनारे पहुंच गए। यहां पर एक युवक पूजा करने लगा और चार युवक नदी में नहाने चले गए। नहाते वक्त चारों युवक डूब गए थे।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आज वह पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। बड़ा दुखद है कि एक वृद्धा के अंतिम संस्कार में गए थे। यहां के चार युवक यमुना में डूब गए और मौत हो गई। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है, आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पास खुद के मकान भी नहीं है। ऐसे में उन्हें सरकारी मदद दिलवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने एडीएम सिटी से भी फोन पर बात की है जो संभव मदद होगी, सरकार इनकी पूरी मदद करेगी।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: