Home » दुर्घटना में घायल महिला की केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने की मदद, जताया ये अफसोस

दुर्घटना में घायल महिला की केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने की मदद, जताया ये अफसोस

by admin

आगरा। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं आगरा सांसद प्रो. एस पी सिंह बघेल ने एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के बाद मदद की राह देख रही एक पीड़ित महिला की मदद कर मानवता का धर्म निभाया। हालांकि प्रो. बघेल ने सोशल मीडिया पर इस वाकये को साझा करते हुए यह अफसोस भी जाहिर किया कि यहां से गुजरते किसी भी वाहन सवार ने पीड़ित महिला की गुहार को नहीं सुना।

केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि औरैया से आगरा जाते हुए उन्होंने एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा जिसमें कानपुर निवासी महिला करीब आधा घंटे से किसी मदद का इंतज़ार कर रही थी। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और टोल कर्मियों के माध्यम से उसकी दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को वर्कशॉप तक पहुंचाने को कहा।

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो बघेल ने इस बार भी अफसोस जताया कि किसी ने भी गाड़ी रोककर दुर्घटना में घायल हुए उन महिला मदद करने को जरूरी नहीं समझा। उन्होंने सभी से अपील की कि ‘जरूरतमंद की मदद जरूर करें क्योंकि विपत्ति में हम भी दूसरों से यही उम्मीद करते हैं।’

Related Articles

Leave a Comment