Home » शादी से लौट रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत तीन घायल

शादी से लौट रहे दो बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत तीन घायल

by admin

आगरा। एत्मादपुर के थाना खंदौली क्षेत्र में नादऊ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक की मौके पर ही मौत हो जबकि तीन अन्य युवक घायल है। घायलों में एक उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही भी है।

जानकारी के मुताबिक केशव देव पुत्र रामस्वरूप, सतेंद्र पुत्र अमर सिंह, यशपाल सिंह पुत्र विजय सिंह सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस, चंद्रशेखर पुत्र देवीलाल, जीतू पुत्र चौखे लाल निवासी जमुना नगर बल्देव मथुरा गुरुवार रात विधानसभा एत्मादपुर क्षेत्र केनथाना खंदौली के गांव नादऊ में शादी समारोह में सम्मिलित होने आए थे। देर रात दो मोटरसाइकिल से पांचों युवक वापस घर जा रहे थे। बास कोखी के समीप रास्ते में गड्ढा होने के कारण साइड बचाते समय अज्ञात वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिसमें किशन देव पुत्र रामस्वरूप ,सत्येंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिपाही यशपाल सिंह और चंद्रशेखर, जीतू घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles