Home » अनियंत्रित ट्रक ने ली दो महिलाओं की जान,परिजनों ने सड़क पर शव रखकर काटा हंगामा

अनियंत्रित ट्रक ने ली दो महिलाओं की जान,परिजनों ने सड़क पर शव रखकर काटा हंगामा

by admin

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में उस समय कोहराम मच गया जब तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा और घर के बाहर चारपाई पर बैठी
सास बहू को रौंद दिया। इस घटना में मौके पर ही दोनो महिलाओं की मौत हो गयी। महिलाओं की मौत से गांव में कोहराम मच गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने महिलाओ के शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और लोगो को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

घटना रविवार देर शाम की है। खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में घर के बाहर चारपाई पर सास बहू बैैैठी हुई थी। इसी दौरान आगरा की तरफ से सीमेंट से भरा ट्रक जा रहा था। ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और घर के बाहर बैठी दोनो महिलाओ को रौंद दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर शवो को बाहर निकाला। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर शवो को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल लोगो को समझा कर जाम खुलवाया और शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

दोनों मृतक महिलाओ की पहचान ओमवती पति मोहन लाल 45 वर्ष और नीरज पति कप्तान सिंह उम्र 32 वर्ष है। मृतका नीरज के पांच बच्चे है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही क्षेत्रीय पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Comment