Home » उड़त गुलाल लाल भये बादर, बरसे गुलाल रे आई होली आई रे, ‘वैचारिक जागरण’ का होली मिलन

उड़त गुलाल लाल भये बादर, बरसे गुलाल रे आई होली आई रे, ‘वैचारिक जागरण’ का होली मिलन

by admin
Udat Gulal Lal Bhaye Baadar, Barsal Gulal Re I Holi I Re, Holi union of 'ideological awakening'

आगरा। गीत, संगीत और हास-परिहासमय माहौल, एक दूसरे को दी जा रही थीं होली की शुभकामनाएं। हंसी की फुहार के बीच होली पर आधारित तम्बोला व होली क्यों मनायी जाती है यह जानने के लिये क्विज के साथ साथ विभिन्न प्रकार के गेम भी थे। यह माहौल था वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित होली हंगामा, रंगारंग कार्यक्रम चटपटी चाट के संग में।

भावना टावर के पास प्राचीन हनुमान मंदिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओँ ने जमकर होली के गीत गा कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। जब महिलाओं ने गाया-आज बिरज में होली ले रसिया, होली कैसे खेलूं री जा सांवरिया के संग, उड़त गुलाल लाल भये बादर, केशर रंग में घोरी रे रसिया तो सभी दर्शक झूम उठे। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Udat Gulal Lal Bhaye Baadar, Barsal Gulal Re I Holi I Re, Holi union of 'ideological awakening'

वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल ने कहा कि होली का त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरता है। समरसता और सद्भाभावना का संदेश इस त्योहार पर दिया जाता है। लेकिन सभी को प्रकृति के संरक्षण पर जोर देना चाहिए। अपने मन से कटुता को मिटाने के लिए ही यह त्योहार मनाया जाता है। जिस प्रकार होलीका की बुराईयां अग्नि में जल कर भस्म हो गयी थी उसी प्रकार हमें भी होली में अपनी सभी बुराइयों को जला देना चाहिये।

कार्यक्रम मे सांसद एस पी सिंह बघेल, जूही तिवारी, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, उपभोक्ताफोरम के जज मुकेश शर्मा, रजनीश त्यागी, मुकेश नेचुरल, उमा शंकर मिश्र, विवेक रायजादा, अशोक चौबे, कृष्णा गर्ग, एमएसएम‌ई के सहायक मुकेश शर्मा, नवीन गौतम, राम प्रकाश अग्रवाल, विनोद बंसल, केदारनाथ अग्रवाल, शकुन बंसल, अजय अग्रवाल आदि अथितिगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महासचिव दीपिका मित्तल, उपाध्यक्ष अनीता मित्तल, खुश्बू अग्रवाल, निशा जैन,मधुबाला अग्रवाल,पूजा अग्रवाल,रजनी अग्रवाल,मनोरमा अग्रवाल,मिशलेश अग्रवाल,अंजली अग्रवाल, श्वेता गोयल, काजल बंसल ने भाग लिया।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles