Home » दो महिलाओं ने 2 घंटे तक छुड़ाए पुलिस के पसीने

दो महिलाओं ने 2 घंटे तक छुड़ाए पुलिस के पसीने

by admin

आगरा। थाना एत्मादपुर नगर में दो महिलाएं पुलिस के लिए उस वक्त चिंता का सबब बन गई जब अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस की टीम को महिलाओं ने ट्रैक्टर नहीं ले जाने दिया। उसके बाद महिला कांस्टेबल और महिला लेखपाल की मदद से दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

दरअसल एत्मादपुर की पुरानी तहसील चौराहा निवासी हरी सिंह ने शिकायत की थी कि एत्मादपुर के निवासी युवक द्वारा उनके घर के आगे एक पान का खोखा अवैध रूप से रखा लिया है। जिसके बाद नायब तहसीलदार अपनी टीम सहित थानाध्यक्ष एत्मादपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से रखे खोखे को ट्रैक्टर में डाल दिया लेकिन जैसे ट्रैक्टर आगे बढ़ने को हुआ दो महिलाएं ट्रैक्टर के आगे लटक गई और उनके साथ ही छोटे-छोटे बच्चे भी हो लिए। जिसे देख कर पुलिस के हाथ पांव फूल गए और ट्रैक्टर को वहीं रुकना पड़ा।

नायब तहसीलदार एत्मादपुर डॉक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने महिलाओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन महिलाएं ट्रैक्टर के आगे से हटाने को राजी नहीं हुई। थानाध्यक्ष एत्मादपुर फतेह सिंह भदौरिया ने भी महिलाओं को समझाया किया कब्जा बिल्कुल अवैध है और जो लोग कर रहे हैं वह भी गलत है। जबरन करने पर मुकदमा दर्ज हो जाएगा जेल जाना पड़ेगा लेकिन महिलाएं किसी की सुनने को राजी न थी।

लेकिन विडंबना की हद तो तब हो गई कि एत्मादपुर पुलिस को महिला कॉन्स्टेबल थाने में ना होने की वजह से 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पुलिस 2 घंटे तक सिर्फ तमाशा देखने के अलावा कुछ ना कर सकी। 2 घंटे बाद एक महिला कॉन्स्टेबल और एक महिला लेखपाल की मदद से महिलाओं को हटाने की कोशिश की गयी लेकिन उपद्रवी महिलाओं को भारी पड़ता देख अन्य पुलिसकर्मियो ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Comment