Home » सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद संपत्ति पर हक़ को लेकर आमने-सामने आईं दो पत्नियां

सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद संपत्ति पर हक़ को लेकर आमने-सामने आईं दो पत्नियां

by admin
Two wives came face to face over property after the death of a sub inspector

Agra. एसटीएफ में सब इंस्पेक्टर रहे देवेंद्र भदौरिया की मौत के बाद संपत्ति का विवाद शुरू हो गया है। संपत्ति का विवाद देवेंद्र सिंह की पहली पत्नी के बच्चों और दूसरी पत्नी के शुरू हुआ है। पहली पत्नी के बच्चे पिता की संपत्ति में से अपना हिस्सा मांग रहे हैं। जिसकों लेकर देवेंद्र सिंह की दोनों पत्नी आमने सामने आ गयी है। पहली पत्नी के बच्चे देवेंद्र सिंह भदौरिया के शहर में बने घर पर धरना पर बैठ गए है।

मामला थाना ताजगंज के शमसाबाद रोड स्थित कृपा कुंज कॉलोनी का है। इस कॉलोनी में देवेंद्र सिंह का आलीशान मकान है जिसमें उसकी दूसरी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती है। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह कि जनवरी माह में मृत्यु हो गई थी। देवेंद्र सिंह अपने पीछे काफी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनकी संपत्ति आगरा में भी है। देवेंद्र सिंह की पहली पत्नी के बच्चे अब अपने पिता की संपत्ति पर हक चाहते हैं जिसको लेकर विवाद होने लगा है।

शुक्रवार को देवेंद्र सिंह की पहली पत्नी के बच्चे उनके कृपा को कॉलोनी निवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने घर में घुसने का प्रयास किया लेकिन देवेंद्र सिंह की दूसरी पत्नी ने उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया। जिसके बाद वहीं घर के बाहर अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए।

देवेंद्र सिंह की पहली पत्नी के बच्चों का कहना है कि उनके पिता की 11 जनवरी को मौत हो गई थी लेकिन उनकी मौत कैसे हुई उन्हें यह नहीं पता। पिता की मौत के बाद जब पिता के घर में रहना चाहते हैं तो उनकी सौतेली मा उन्हें रहने नहीं देती और ना ही घर का दरवाजा खोलती है। इतना ही नहीं जब पिता की मृत्यु हुई तब भी वह यहां आए थे, उस दौरान भी उनकी सौतेली मां ने उन्हें घुसने नहीं दिया था। वह घर के बाहर से ही पिता की बॉडी को लेकर गए थे।

देवेंद्र सिंह के पुत्र का कहना था कि उनके पिता का काफी नाम था। उन्होंने जीवित रहने के दौरान परिवार के लिए काफी संपत्ति कमाई लेकिन आज उस संपत्ति में से उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है। वह अपने पिता की संपत्ति में से हक पाने के लिए एक महीने से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिता की संपत्ति में हक के लिए वारिसान बना होता है लेकिन उस पर भी इन्होंने अड़चन लगा रखी है। गांव में पंचायत के माध्यम से इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन सौतेली मां वहां भी नहीं पहुंची। आज मजबूर होकर पूरे परिवार और बहनों के साथ उन्हें अपने ही पिता के घर के सामने धरना देना पड़ रहा है ताकि उनकी आवाज स्थानीय प्रशासन और अन्य लोगों तक पहुंचे और पिता की संपत्ति में उन्हें हक दिलाने में मदद कर सके।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles